लाइव रेट: सुबह 10:00 – शाम 7:00 🌍 नेशनल + इंटरनेशनल रेट 📞 —

होम › Business Training

Scrap Business Training

काम शुरू करना है या बढ़ाना है — 8 साल का अनुभव आपके साथ।

बहुत से लोग स्क्रैप का काम शुरू करना चाहते हैं पर समझ नहीं आता कहाँ से शुरू करें — माल कहाँ से आएगा, कैसे पहचानें, कितने में लें, कहाँ बेचें। हमारी ट्रेनिंग इन्हीं सवालों के लिए है।

ट्रेनिंग में क्या सिखाते हैं

  • माल की पहचान — Copper, Brass, Aluminium, Iron में फ़र्क़ और मिलावट पकड़ना
  • ग्रेडिंग — सही ग्रेडिंग से 10–15% तक बेहतर भाव मिल सकता है
  • ख़रीद-बिक्री — कहाँ से माल आता है, किसे बेचें, मोल-भाव कैसे करें
  • तौल और ट्रांसपोर्ट — वज़न, भाड़ा और नुक़सान से बचाव
  • काग़ज़ी काम — GST, बिल, और ज़रूरी रिकॉर्ड
  • Export — विदेश भेजने का तरीका, कंटेनर, और इंटरनेशनल भाव समझना

किसके लिए

नए लोग जो काम शुरू करना चाहते हैं, और पुराने व्यापारी जो अपना काम बड़ा करना या एक्सपोर्ट में जाना चाहते हैं।

ट्रेनिंग की तारीख़, तरीक़ा और फीस जानने के लिए हमें WhatsApp कीजिए।

M Metal Next Bazarआमतौर पर तुरंत जवाब