विदेशी भाव से आपको क्या मतलब
भारत में Copper और Aluminium का भाव अकेले यहाँ की मंडी से तय नहीं होता। सबसे पहले LME — London Metal Exchange पर रेट बदलता है, फिर उसका असर कुछ ही घंटों में भारत की मंडी तक पहुँचता है। जो व्यापारी LME देखकर चलता है, वो भाव गिरने या चढ़ने से एक क़दम पहले तैयार रहता है।
कौन-कौन से बाज़ार देखते हैं
- LME (London) — Copper, Aluminium, Zinc, Lead, Nickel, Tin
- COMEX (New York) — Copper का अमेरिकी भाव
- SHFE (Shanghai) — चीन का भाव, जो एशिया की चाल तय करता है
- USD–INR — डॉलर का रेट, क्योंकि आयात का पूरा हिसाब इसी से बनता है
हम इसे आसान बनाकर देते हैं
LME का भाव डॉलर प्रति टन में आता है। हर व्यापारी के लिए उसे रुपये प्रति किलो में समझना आसान नहीं। हम वही आँकड़ा हिंदी में, रुपये में बदलकर देते हैं — और साथ में एक लाइन में बताते हैं कि इसका भारत के भाव पर क्या असर पड़ सकता है।
ध्यान दीजिए — विदेशी भाव जानकारी के लिए है। हम कोई निवेश सलाह नहीं देते
और न ही किसी सौदे की गारंटी लेते हैं।
कहाँ मिलेगा
International Rate की सेवा अलग प्लान में है — यह National Rate वाले प्लान में शामिल नहीं है। दाम जानने के लिए हमसे पूछिए।